मैंने एक संरक्षक और मार्गदर्शक को खो दिया है : राहुल गांधी

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने भी जताया शोक

by TheUnmuteHindi
मैंने एक संरक्षक और मार्गदर्शक को खो दिया है : राहुल गांधी

मैंने एक संरक्षक और मार्गदर्शक को खो दिया है : राहुल गांधी
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने भी जताया शोक
नई दिल्ली, 27 दिसंबर : पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन ङ्क्षसह के निधन के बाद हर कोई शोकाकुल है। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘मनमोहन सिंह जी ने असीम बुद्धिमत्ता और निष्ठा के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने देश को प्रेरित किया। श्रीमती कौर और परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने एक संरक्षक और मार्गदर्शक खो दिया है। हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे।
मंत्री हरदीप पुरी ने गहरी संवेदना व्यक्त की
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक बुद्धिमान, विचारशील और दूरदर्शी नेता थे जिनका योगदान देश की अर्थव्यवस्था और राजनीति में अमूल्य रहेगा। हरदीप पुरी ने उन्हें एक अनुकरणीय पेशेवर, अच्छा इंसान और अपने साथी सिख समुदाय का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल को भारतीय नागरिक लंबे समय तक कृतज्ञता के साथ याद करेंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंद सुक्खू ने भी जताया शोक
इसी तरह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश और कांग्रेस परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। आज भारतीय राजनीति में एक युग का अंत हो गया है। उनकी दूरदर्शिता, सरलता और नीतिगत कुशलता ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया। भारतीय राजनीति में उनके योगदानों को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। उनके कार्य सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दु:ख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

You may also like