नई दिल्ली, 21 अक्तूबर : केंद्रीय गृह मेंत्री अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कहा कि मैं उन शहीदों को नमन करता हूं जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्टूबर को उन शहीदों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए प्राणों की आहुति दी। इसकी शुरुआत 1959 में लद्दाख के ‘हॉट स्प्रिंग्स’ में चीनी सैनिकों के हमले में 10 पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद हुई थी। तब से लेकर अब तक, यह दिन शहीद हुए सभी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने का प्रतीक बना हुआ है। जानकारी के अनुसार उन्होंने सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए इन पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों द्वारा किए गए बलिदानों को सराहते हुए आभार प्रकट किया।
मैं उन शहीदों को नमन करता हूं जिन्होंने कर्तव्य का पालन करते बलिदान दिया : अमित शाह
48