जॉर्जिया, 24 जनवरी 2026: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के लॉरेंसविले शहर में एक कथित पारिवारिक विवाद में चार लोगों की जान चली गई। इस घटना में एक भारतीय नागरिक भी मारा गया। ग्विनेट काउंटी पुलिस ने शुक्रवार सुबह हुई इस गोलीबारी की पुष्टि की है। संदिग्ध को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार संदिग्ध की पहचान 51 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। मारे गए लोगों में मीमू डोगरा (43 वर्ष) – विजय कुमार की पत्नी, गौरव कुमार (33 वर्ष), निधि चंदर (37 वर्ष) और हरीश चंदर (38 वर्ष) के रूप में हुई हैं।
घटना के समय घर में तीन बच्चे मौजूद थे। बच्चों ने अलमारी में छिपकर अपनी जान बचाई और पुलिस को फोन कर मदद मांगी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। फिलहाल बच्चों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
भारतीय दूतावास, अटलांटा ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। दूतावास ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया “हम एक दुखद गोलीबारी की घटना से बहुत दुखी हैं जो कथित पारिवारिक विवाद से जुड़ी है, जिसमें एक भारतीय नागरिक भी पीड़ितों में शामिल था। कथित शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है, और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जा रही है।”
पुलिस जांच में यह सामने आया है कि यह घटना पारिवारिक विवाद से जुड़ी हुई है।
ये भी देखे: अमेरिका के माउंट कार्बन में गोलीबारी, दो की मौत, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली