51
नोएडा, 1 अप्रैल 2025: नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित कृष्णा अपरा प्लाजा मार्केट में मंगलवार को एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई है। देखते ही देखते आग की लपटों ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। सैकड़ों लोग जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे, लेकिन घना धुआं और आग की तेज लपटों ने हालात को और मुश्किल बना दिया है। इस दौरान कई लोगों ने बिल्डिंग से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई, जिसमें कुछ को चोटें भी आई हैं।
आग सबसे पहले मार्केट के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक दुकान में भड़की। कुछ ही मिनटों में यह आग ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।
ये भी देखे: दिल्ली में बनेंगे ओलंपिक स्तर के खेल परिसर, 2035 ओलंपिक की मेजबानी लक्ष्य