ग्रेटर नोएडा में कूलर फैक्ट्री में लगी भीषण आग: आसमान में छाया धुएं का गुबार

by Manu
ग्रेटर नोएडा फायर

ग्रेटर नोएडा, 31 मार्च 2025: सोमवार की दोपहर ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 एक्सटेंशन-2 इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुत्याना-हबीवपुर रोड पर स्थित एक कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। चंद मिनटों में ही आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की दो अन्य कंपनियों को भी नुकसान पहुंचा। देखते ही देखते आसमान में काले धुएं का घना बादल छा गया, जिसे दूर-दूर तक देखा जा सकता था।

अफरा-तफरी का माहौल

सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया। आग पर काबू पाने के लिए कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

घटना इकोटेक-3 एक्सटेंशन-2 जैसे औद्योगिक क्षेत्र में हुई, जहां कई छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां मौजूद हैं। आग ने तीन कंपनियों को अपनी चपेट में लिया, जिससे आसपास के कारोबारियों और मजदूरों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो नुकसान और बढ़ सकता है।

पुलिस और प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

ये भी देखे: Bihar News: दरभंगा में नवरात्रि के पहले दिन हिंसा, श्रद्धालुओं पर पथराव

You may also like