चंडीगढ़, 10 जनवरी 2026: हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) ने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल दिए हैं। HSSC ने विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत ग्रुप-सी के विभिन्न पदों और 03/2026 के तहत स्टेनोग्राफर पदों पर कुल 3,112 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।
HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अभ्यर्थी इन पदों पर अपना आवेदन 2 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक) दे सकते हैं। आवेदन करने के लिए केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि अलग से आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
HSSC ने कहा है कि यह भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। युवाओं से अपील की गई है कि वे समय रहते आवेदन करें और आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें।
ये भी देखे: अम्बाला में 13-14 नवंबर को अग्निवीर महिला सेना भर्ती का दूसरा चरण, एडमिट कार्ड जारी