HSSC Govt Jobs 2025 Update: युवाओं में खुशी की लहर ! HSSC ने यूट्यूब चैनल किया लॉन्च

by Nishi_kashyap
HSSC

हरियाणा, 23 जून 2025: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है बतादें की कर्मचारी चयन आयोग ने आधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है, जिससे सरकारी विभागों में निकली भर्तियों, परीक्षाओं और अवश्यक सूचनाओं की जानकारी सीधे युवाओं तक पहुँचेगी। पिछले सीईटी (CET) रजिस्ट्रेशन के समय कई शरारती तत्वों ने फर्जी वेबसाइट और फेसबुक पेज बनाकर लोगों को भ्रमित कर दिया था। इन फर्जी सुचना देने वाले शरारती तत्वों को ध्यान में रखते हुए, HSSC ने अब सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

अभ्यर्थियों ने की थी माँग

HSSC के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर जानकरी देते हुए बताया कि अभ्यर्थियों की माँग पर उन्होंने ये यूट्यूब चैनल शुरू किया है ताकि वे युवाओं से जुड़ सकें और उन्हें समय-समय पर उन्हें जरूरी जानकारी दे सकें। उन्होंने बताया की रविवार से आयोग का आधिकारिक यूट्यूब चैनल शुरू हो चुका है, जिससे युवाओं तक जरूरी सूचनाओं को पहुँचाया जाएगा।

कुछ ही घंटों में जुड़े 6 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर

चैनल लॉन्च के कुछ ही घंटों में इस चैनल पर 6 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर जुड़ गए। इस चैनल पर पहली वीडियो हिम्मत सिंह के शपथ ग्रहण समारोह की है। आने वाले समय में इस चैनल के माध्यम से आयोग की सभी जानकारियाँ और खाली पदों की जानकारी और परीक्षाओं से जुड़ी अपडेट्स युवाओं तक पहुँचाई जाएंगी।

यह भी पढ़े: घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान ! कुछ देर में बदलेगा पंजाब का मौसम

You may also like