HP Crime: हमीरपुर के बड़सर आईटीआई में छात्रा से छेड़छाड़, शिक्षक गिरफ्तार

by Manu
दुष्कर्म

हमीरपुर, 17 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल में एक आईटीआई छात्रा के साथ छेड़छाड़ का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है।

बड़सर पुलिस थाने में पीड़ित छात्रा की मां ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी बणी स्थित आईटीआई में ट्रेनिंग ले रही है। हाल ही में लड़की ने परिवार को बताया कि संस्थान में तैनात एक शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं, जिससे वह मानसिक रूप से टूट चुकी है। यह बात सुनकर परिवार सदमे में आ गया और बिना देर किए पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस ने मां के बयान पर तुरंत एक्शन लेते हुए आईपीसी की धारा 354 (महिलाओं के साथ छेड़छाड़), POCSO एक्ट की धारा 8 (यौन उत्पीड़न) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

ये भी देखे: Jammu Court: छेड़छाड़ के आरोपी को 12 साल बाद मिली सिर्फ छह महीने की सजा

You may also like