टोल प्लाजा से कैसे बचें: 20 किलो मीटर के दायरे में निवासियों को छूट

by chahat sikri
टोल प्लाजा

राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करते समय वाहन चालकों को अक्सर टोल प्लाजा से गुजरते समय टोल टैक्स देना पड़ता है। आपको बता दें कि देश में करीब 1065 टोल प्लाजा हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप बिना टोल चुकाए भी गुजर सकते हैं तो आप भी हैरान हो जाएंगे।

टोल प्लाज़ा के कुछ नियम

आपको बता दें कि कुछ नियम हैं जिनका पालन करके आप बिना टोल चुकाए गुजर सकते हैं। टोल प्लाजा से गुजरने वाले सभी वाहनों के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों के लिए टोल भी निःशुल्क है। आपको बता दें कि अगर आप टोल के पास रहते हैं तो आपको एनएचएआई की तरफ से छूट दी गई है।  जिसके चलते आपको टोल नहीं देना पड़ेगा।

आपको बता दें कि अगर आपका घर टोल से 20 किलोमीटर के दायरे में है तो आप बिना टोल चुकाए यात्रा कर सकते हैं। साथ ही यह भी याद रखें कि आपको इसका प्रमाण भी देना होगा। प्रमाण के तौर पर आप अपने घर के पते का आधिकारिक दस्तावेज दिखा सकते हैं। इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति 20 किलोमीटर के दायरे में घर होने का प्रमाण नहीं दिखा पाता है तो उसे टोल देना होगा।

यह भी पढे: गर्मी में बढ़ी जंगलों की आग की घटनाएं, वन विभाग चिंतित

 

You may also like