सहारनपुर, 02 सितंबर 2026: सहारनपुर की सोफिया मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में मिले करीब 17 करोड़ रुपये के नकली नोट के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है घालमेल का तरीका भी सामने आने लगा है।
प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि आरबीआई से करेंसी चेस्ट में भेजे जाने वाले नए नोटों की जगह नकली नोट पहुंचाने और असली नोटों को ठिकाने लगाने की आशंका ने बैंकिंग व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले की तह तक पहुंचने के लिए पीएनबी मुख्यालय की टीमों ने सहारनपुर में डेरा डाल रखा है। पीएनबी के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय से 16 अधिकारियों की टीम जांच कर रही है। टीम का मुख्य फोकस यह पता लगाने पर है कि नकली नोटों को करेंसी चेस्ट में पहुंचाने के पीछे क्या हथकंडे अपनाए गए हैं और इस नेटवर्क के पीछे कौन-कौन है।
सूत्रों के मुताबिक जांच में यह सामने आ रहा है कि असली नोटों के साथ नकली नोट शामिल किए गए। जांच अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि असली नोट चेस्ट से कब और किस तरह बाहर निकाले गए और उनके स्थान पर नकली नोट किस तरह से रखे गए।
ये भी देखे: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नकली नोटों के गिरोह का पर्दाफाश, 2 लाख से ज्यादा की फर्जी मुद्रा बरामद