फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसा, पंजाब पुलिस के SI समेत एक महिला की मौत

by Manu
हादसा

फिरोजपुर, 24 जून 2025: फिरोजपुर जिले में सोमवार, 23 जून 2025 की देर रात फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर गांव पीर खां शेख (ममदोट) के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा तब हुआ जब दो कारें, एक फिरोजपुर की ओर और दूसरी गुरु हर सहाय की ओर से आ रही थीं, आमने-सामने टकरा गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क की कम चौड़ाई और तेज रोशनी के कारण दोनों ड्राइवरों को सामने से आ रहे वाहन का अंदाजा नहीं लगा, जिससे यह जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

मृतकों में पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह (पुत्र दर्शन सिंह, निवासी तरनतारन), जो फाजिल्का जिले में तैनात थे, और एक अज्ञात महिला शामिल हैं। दो घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर ममदोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: Gurdaspur News: गुरदासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में एक की मौत

You may also like