पीलीभीत में भयानक सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर और टेंपो की टक्कर से 5 की दर्दनाक मौत

by Manu
दर्दनाक हादसा

पीलीभीत, 23 अगस्त 2025: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार और टेंपो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भयावह दुर्घटना में एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौके पर या अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है, और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पीलीभीत-हरिद्वार हाईवे पर हुई इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। जहानाबाद थाना पुलिस के अनुसार, हादसा तब हुआ जब जहानाबाद से सवारियों से भरा एक टेंपो अमरिया की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो पलटकर खाई में गिर गया।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में एक महिला और दो बच्चों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कई अन्य सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी देखे: बहराइच में जन्माष्टमी विसर्जन के दौरान भयानक हादसा, हाईटेंशन तार से करंट लगने से 8 बच्चे समेत 11 झुलसे

You may also like