मंदिर में उत्सव दौरान आतिशबाजी से हुआ भयानक हादसा, कई जख्मी

by TheUnmuteHindi
मंदिर में उत्सव दौरान आतिशबाजी से हुआ भयानक हादसा, कई जख्मी

केरल, 29 अक्टूबर : केरल में गत दिवस एक मंदिर के उत्सव के दौरान चलाई जा रही आतिशबाजी से हुई दुर्घटना के कारण बड़ी संख्या में लोगों के जख्मी होने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 140 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस बताया कि घायलों को कासरगोड, कन्नूर और पड़ोसी राज्य कर्नाटक के मंगलुरु में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना नीलेश्वरम के निकट वीरकावु मंदिर में हुई।जिलाधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोग 80 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटनास्थल से नमूने जुटाए गए हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार, जिस जगह आतिशबाजी की जा रही थी, वह स्थान और पटाखा भंडारण केंद्र आस-पास ही हैं। जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘सुरक्षा संबंधी सावधानियां नहीं बरती गई थीं। दोनों स्थानों के बीच कम से कम 100 मीटर की दूरी बनाए रखने की शर्त का पालन नहीं किया गया था लेकिन यह हादसा होने के कारण काफी संख्या में लोग घायल हो गए हैं।

You may also like