गृह मंत्री की टिप्पणी बेहद निंदनीय : विष्णु शर्मा

भाजपा का काला चेहरा लोगों के सामने आया

by TheUnmuteHindi
गृह मंत्री की टिप्पणी बेहद निंदनीय : विष्णु शर्मा

गृह मंत्री की टिप्पणी बेहद निंदनीय : विष्णु शर्मा
– भाजपा का काला चेहरा लोगों के सामने आया
पटियाला, 20 जनवरी : कांग्रेस पार्टी के हलका पटियाला से इंचार्ज विष्णु शर्मा ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से संविधान और बाबा साहिब को ले कर की गई टिप्पणी की जोरदार निंदा करते कहा कि इस टिप्पणी के साथ भाजपा का काला चेहरा लोगों के सामने आ गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही देश को पीछे की तरफ धकेला है। आज भी देश के संविधान प्रति गलत टिप्पणियां की जा रही हैं, जोकि बेहद निंदनीय हैं और इन नेताओं पर तुरंत कार्रवाईहोनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा देश के लोगों के साथ द्रोह किया है, जिस कारण आज लोग अपने भाजपा को कोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग जान गए हैं कि कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जोकि लोगों की अपनी पार्टी है और लोगों के लिए सही विकास करवा सकती है। आज देश के नौजवान और देश के लोग पूरी तरह कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे के साथ कंधा जोडक़र खड़े हैं।

You may also like