ठंड के बढ़ते प्रकोप के कारण उत्तर प्रदेश में बच्चों को छुट्टियां
15 दिन के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित
नई दिल्ली, 31 दिसंबर : ठंड के दिन प्रतिदिन बढ़ रहे प्रकोप के कारण लोग अपने घरों में दुबके नजर आ रहे हैं, वहीं छोटे बच्चों की सेहत को देखते हुए भी उन्हें छुट्टियां की गई हैं। अब उत्तर प्रदेश में सभी प्राइमरी स्कूलों में 31 दिसंबर 2024 से 15 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय 28 दिसंबर को अर्धवार्षिक परीक्षाओं के समापन के बाद लिया गया। इस दौरान छात्र-छात्राएं अपने परिवार के साथ सर्दियों का आनंद ले सकते हैं और छुट्टियों में घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। शिक्षकों ने छुट्टियों के लिए बच्चों को 15 दिन का होमवर्क दिया है ताकि उनकी पढ़ाई का सिलसिला जारी रहे। स्कूल 15 जनवरी 2024 से फिर से सामान्य समय पर खुलेंगे। वहीं, मेरठ के स्कूलों में कक्षा आठ तक के छात्रों के लिए 30 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है।
मौसम विभाग ने भी दी है चेतावन
बता दें कि मौसम विभाग ने भी बढ़ती ठंड को देखते हुए चेतावनी जारी की है, जिसमें मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक घने कोहरे और न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है। तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसलिए लोगों को बिना काम से घर से बाहरभी नहीं निकलना चाहिए।
ठंड के बढ़ते प्रकोप के कारण उत्तर प्रदेश में बच्चों को छुट्टियां
15 दिन के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित
55
previous post