99
नई दिल्ली, 2 नवम्बर : दिल्ली में छठ पूजा के उत्सव को लेकर 7 नवम्बर को छुट्टी का ऐलान किया गया है। जानकारी के अनुसार यह घोषणा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को की। इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सात नवंबर को अवकाश घोषित करने का आग्रह किया था। छठ पर्व बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से मनाया जाता है और अन्य राज्यों में रहने वाले इन क्षेत्रों के लोग भी इसे विशेष धूमधाम से मनाते हैं। आतिशी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मुझे आपको यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली सरकार ने छठ पर्व के लिए सात नवंबर को अवकाश की घोषणा की है ताकि पूर्वांचल के हमारे सभी भाई बहन उत्साह और उमंग के साथ यह त्योहार मना सकें।