हिसार, 29 दिसंबर 2025: हिसार जिले के गांव भाटला में सोमवार सुबह एक दंपती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 30 वर्षीय राकेश ने अपनी पत्नी 27 वर्षीय सीमा की हत्या की और उसके बाद खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतकों की पहचान गांव भाटला निवासी राकेश और उसकी पत्नी सीमा के रूप में हुई है। दोनों का विवाह करीब 6 वर्ष पहले हुआ था। उनके दो छोटी बेटियां हैं – एक 4 साल की और दूसरी ढाई साल की। राकेश हांसी की एक कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री में काम करता था।
घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार सुबह करीब 9 बजे परिजनों ने कमरे में दोनों के शव देखे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या के बाद आत्महत्या का मामला सामने आया है।
ये भी देखे: शराब पीकर पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 90% जलने से महिला की मौत