Himachal Weather: हिमाचल में ठंड और कोहरे का कहर जारी, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार

by Manu
Snowfall himachal

शिमला, 25 दिसंबर 2025: हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं मैदानी और कम ऊंचाई वाले इलाकों में 25 से 29 दिसंबर तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है।

आज राजधानी शिमला सहित आसपास के इलाकों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे। राज्य के 14 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। कल्पा, कुकुमसेरी और ताबो में पारा माइनस में पहुंच गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के अनुसार 26, 30 और 31 दिसंबर को किन्नौर व लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। हफ्ते के बाकी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन इसके बाद अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

ये भी देखे: Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

You may also like