हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत के लिए 3578.63 करोड़ रुपये- जगत सिंह नेगी

by Manu
जगत नेगी

मंडी, 20 अगस्त 2025: हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने विधानसभा में बताया कि पिछले तीन वर्षों में आपदा राहत के लिए राज्य सरकार को विभिन्न मदों में कुल 3578.63 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इसमें केंद्र सरकार का योगदान 3247.64 करोड़ रुपये और राज्य सरकार का योगदान 330.99 करोड़ रुपये है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 25,916 प्रभावित लोगों को विशेष राहत पैकेज के तहत 256.57 करोड़ रुपये वितरित किए हैं। यह राहत केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और संशोधित मापदंडों के अनुसार दी गई है। यह जानकारी उन्होंने विधायक अनुराधा राणा के सवाल के जवाब में दी।

जगत सिंह नेगी ने यह भी कहा कि यह मुद्दा आपदा से संबंधित है और नियम 67 के तहत भी आपदा पर ही चर्चा हो रही है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष ने वॉकआउट का बहाना बनाया, ताकि उन्हें सदन में मौजूद न रहना पड़े।

ये भी देखे: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीपीएल चयन प्रक्रिया को और समावेशी बनाने के लिए उठाया कदम

You may also like