Himachal Accident: हिमाचल के चंबा में बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, यात्री घायल

by Manu
Himachal bus Accident

चंबा, 22 जनवरी 2026: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में समोट कस्बे के पास गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। समोट-ददरियाड़ा रूट पर चलने वाली एक निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर (Himachal Accident) गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और बस में सवार करीब 20 यात्रियों में से कुछ को सिर्फ हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार बस सुबह 9 बजे समोट कस्बे के टैक्सी स्टैंड के पास चौक पर खड़ी थी। बस चालक उस समय अपनी सीट पर मौजूद नहीं था। वह दूसरी बस से आने वाली सवारियों का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बस अचानक न्यूट्रल हो गई। ढलान होने की वजह से बस अपने आप सरकने लगी।

बस में उस समय करीब एक दर्जन यात्री सवार थे। जैसे ही बस आगे बढ़ी तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ समझ पाते कि नहीं समझ पाते बस सड़क पर 30 से 40 मीटर तक सीधे सरकती हुई प्राकृतिक जल स्रोत के पास खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने खाई में उतरकर बस में फंसी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत कार्य में ग्रामीणों ने काफी मदद की।

ये भी देखे: Mandi Bus Accident: मंडी में गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, बस में सवार थे 25 लोग

You may also like