Himachal: नशीली दवाओं की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

by Nishi_kashyap
नशीली दवा

नाहन, 23 जुलाई, 2025: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के माजरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पड़दूनी गाँव से पुलिस ने नशीली दवाओं की एक बड़ी खेप बरामद की है। यह बड़ी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है की पुलिस को इसकी जानकारी मिली थी की गाँव पड़दूनी, डाकघर गिरिनगर, तहसील पांवटा साहिब निवासी धनवीर सिंह अपने घर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का अवैध कारोबार कर रहा है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस थाना माजरा की टीम ने मौके पर दबिश दी। धनवीर सिंह के घर की तलाशी ली गई, तो वहाँ से कुल 1.439 किलोग्राम वज़न के 2,500 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और 40 टैबलेट्स बरामद हुईं।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद की गई दवाएँ प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं और इनका बिना लाइसेंस भंडारण व बिक्री पूरी तरह गैरकानूनी है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की माँग की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी के तार कहाँ-कहाँ जुड़े हैं और क्या यह नेटवर्क किसी बड़ी सप्लाई चेन का हिस्सा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जाँच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है और जरूरत पड़ने पर अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP News: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

You may also like