लुधियाना, 28 अगस्त 2025: पंजाब के प्रमुख औद्योगिक शहर लुधियाना में आतंकी हमले की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ आतंकी संगठनों ने ई-मेल के जरिए शहर की सरकारी इमारतों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है।
इस खुफिया इनपुट के बाद पिछले दो दिनों से पुलिस ने शहर भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हालांकि, पुलिस अधिकारी आधिकारिक तौर पर इस धमकी की पुष्टि नहीं कर रहे हैं और इसे रूटीन चेकिंग बता रहे हैं, लेकिन शहर में बढ़े हुए सुरक्षा इंतजामों से साफ है कि प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहता।
पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में विशेष नाके लगाकर सघन चेकिंग शुरू कर दी है। जगराओं पुल, पोस्ट ऑफिस, बीएसएनएल बिल्डिंग, डीआईजी कोठी, सर्किट हाउस, और फिरोजपुर रोड एलिवेटेड पुल जैसे संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
ये भी देखे: स्वतंत्रता दिवस 2025: लुधियाना में रेड अलर्ट, 38 जगहों पर नाके, सुरक्षा के कड़े इंतजाम