खोटांग, 18 मार्च 2026: नेपाल के पूर्वी जिले खोटांग में एयर डायनेस्टी कंपनी का एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसा बुधवार सुबह करीब 11:51 बजे हुआ। हेलीकॉप्टर काठमांडू से एक शव लेकर खोटांग पहुंचा था और लैंडिंग के दौरान असंतुलित होकर खेत में गिर गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई लेकिन एक यात्री को चोटें आई हैं।
जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर का रजिस्ट्रेशन 9N-AFQ (कुछ रिपोर्ट्स में 9N-ASQ) है। यह एयरोस्पेशियल AS 350BA Ecureuil मॉडल था। पायलट सबिन थापा हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे। कंपनी और सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल (CAAN) ने पुष्टि की कि सभी सवार सुरक्षित हैं। एक यात्री काजी बहादुर राई को पैर और आंख में मामूली चोट लगी है। घायल को दूसरे हेलीकॉप्टर से काठमांडू ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
खोटांग की मुख्य जिला अधिकारी रेखा कंडेल और असिस्टेंट मुख्य जिला अधिकारी कोपिला राई ने बताया कि तेज हवा और धूल के कारण पायलट को लैंडिंग में दिक्कत हुई। हेलीकॉप्टर बैलाबेसी या बलाबेंसी इलाके में खेत में क्रैश हुआ और पलट गया। हादसा खेपिलासगढ़ी रूरल म्युनिसिपैलिटी-2 में हुआ।
ये भी देखे: उत्तरकाशी में भागीरथी नदी के किनारे हेलीकॉप्टर क्रैश, 4 लोगों की मौत