अमृतसर, 26 सितंबर : अमृतसर में एक कपड़ा फैक्टरी में अचानक लगने के कारण बड़ा हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार मौके पर फायर ब्रिगेड़ की दर्जन के करीब गाडिय़ों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि घटना वीरवार की है, जब कपड़ा फैक्ट्री में अचानक आग भडक़ उठी। फायर ऑफिसर जगमोहन कुमार ने बताया, हमें सुबह आग लगने की सूचना मिली और तुरंत दमकल की गाडिय़ां मौके पर भेजी गईं। फिलहाल, दमकल कर्मियों द्वारा फैक्टरी में मौजूद सभी संभावित जलने वाली सामग्री को ठंडा करने का काम जारी है, ताकि आग पूरी तरह से बुझाई जा सके और पुन: भडक़ने की कोई संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए लगभग 12 दमकल गाडिय़ां मौजूद हैं और आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन भारी नुकसान की संभावना है।
कपड़ा फैक्टरी में आग लगने से हुआ भारी नुकसान
66
previous post