राहुल गांधी के खिलाफ आज टली सुनवाई

by TheUnmuteHindi
राहुल गांधी के खिलाफ आज टली सुनवाई

राहुल गांधी के खिलाफ आज टली सुनवाई
नई दिल्ली, 5 दिसंबर : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानी के केस को लेकर उनकी आज सुनवाई टल गई है। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि राहुल के वकील के बीमार होने के कारण सुनवाई टल गई और अब अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी। इससे पहले 23 नवंबर को दीवानी न्यायालय में विधिक कार्यशाला के आयोजन के कारण भी सुनवाई टल गई थी। जिले के हनुमानगंज इलाके में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।

You may also like