सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की तरफ से पटियाला में विकास कामों का जायजा

तय समय में और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं प्रदान करने की दी हिदायत

by TheUnmuteHindi
सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की तरफ से पटियाला में विकास कामों का जायजा

सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की तरफ से पटियाला में विकास कामों का जायजा
तय समय में और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं प्रदान करने की दी हिदायत
पटियाला, 18 फरवरी : पंजाब के सेहत व परिवार भलाई और मैडीकल शिक्षा और खोज मंत्री डा: बलबीर सिंह ने जिला प्रशास्निक काम्प्लैक्स में जिला प्रशाशन के साथ एक उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता की। उन्होंने अलग- अलग विभागों के अधिकारियों से पटियाला जिले की मुश्किलों के हल और विकास प्रोजेक्टों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से भ्रष्टाचार रहित सरकार प्रदान की जा रही है उसी तर्ज पर जिला अधिकारी भी भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं लोगों को प्रदान करें।
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पटियाला शहर को पूरी तरह साफ सुथरा और सुंदर बनाया जाए और शहर में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। इसके अलावा उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को साफ सुथरी और बेहतर सडक़ें प्रदान करने, लोगों के काम तय समय में बिना किसी देरी से और बिना रिश्वत से करने और लोगों का हर काम जैसे पैंशन, सर्टिफिकेट आदि कोई भी दफ्तरी काम प्यार के साथ करने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले बड़ी नदी और छोटी नदी के काम मुकम्मल किए जाएं, जिससे लोगों को किसी तरह की दिक्कत न आए। सेहत मंत्री ने ट्रैफिक की समीक्षा करते बाजारों में पार्किंग को योजनाबद्ध तरीके के साथ करने की हिदायतें भी दीं।
पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने डॉ. बलबीर सिंह सेहत मंत्री को भरोसा दिया कि पंजाब सरकार की हिदायतों मुताबिक जिला निवासियों को पारदर्शी और साफ- सुथरा प्रशाशन मुहैया करवाया जायेगा। उन्होंने समूह अधिकारियों को हिदायत करते कहा कि विकास कार्य के कामों को समयबद्ध करना यकीनी बनाया जाए और काम में किसी भी तरह की देरी या त्रुटि के लिए सम्बन्धित अधिकारी जिम्मेवार होगा।
इस मौके एस.एस.पी. नानक सिंह, ए. डी. सी (ग्रामीण विकास) अनुप्रिता जौहल, ए. डी. सी. (ज) ईशा सिंगल, ए. डी. सी (शहरी विकास) नवरीत कौर सेखों, पी.डी.ए. के मुख्य प्रशाशक मनीषा राणा, सहायक कमिश्नर ऋचा गोयल, नगर निगम के संयुक्त कमिश्नर दीप जोत कौर, मुख्य मंत्री फील्ड अफसर नवजोत शर्मा, समूह एस.डी.एमज और समूह बी. डी. पी. ओज, के अलावा अलग अलग विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

You may also like