हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन, सिंगर ने बताया दर्द

by Manu
मासूम शर्मा का इंस्टाग्राम

चंडीगढ़, 14 मई 2025: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन हो गया है, जिससे वे बेहद नाराज हैं। उन्होंने एक दूसरे अकाउंट से पोस्ट कर अपना गुस्सा और दुख जाहिर किया।

मासूम शर्मा ने लिखा, “राम राम दोस्तों, पहले मेरे गाने बैन हुए, फिर मेरठ और ग्वालियर के कॉन्सर्ट रद्द किए गए, और अब सरकार ने मेरा इंस्टाग्राम पेज भी बैन कर दिया। शायद ये अकाउंट भी कल सुबह तक बंद हो जाए। मेरे साथ गलत हो रहा है। आप मेरी ताकत हैं, मेरे साथ डटकर खड़े रहें।” उन्होंने इसे “घटिया हरकत” बताते हुए कहा कि सरकार में ऊंचे पद पर बैठा कोई शख्स ओछी हरकतें कर रहा है। बता दें, उनके फैन पेज अकाउंट के 7.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

पहले भी सरकार ने हिंसा और गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर मासूम के 10 गाने बैन किए थे। इस साल 22 मार्च को गुरुग्राम में उनके लाइव कॉन्सर्ट के दौरान पुलिस ने माइक छीन लिया और शो को बीच में ही रोक दिया था। वही पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) के कैंपस में शो के दौरान छात्र के दो गट में झड़प हो गई थी जिसमें एक छात्र की मौत हो गई थी।

ये भी देखे: पंजाब यूनिवर्सिटी में मासूम शर्मा के शो के दौरान हिंसक झड़प, एक छात्र की मौत

You may also like