चंडीगढ़, 21 जुलाई 2025: आज चंडीगढ़ के राजभवन में हरियाणा के नए राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष ने अपने पद की शपथ ली। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने उन्हें शपथ दिलाई। असीम कुमार ने बंडारू दत्तात्रेय की जगह ली है। इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी, सभी मंत्री और विधायक मौजूद थे।
बता दें कि अशीम कुमार घोष शनिवार को चंडीगढ़ राजभवन पहुंचे थे, जहां मुख्यमंत्री नायब सैनी और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों की सेवा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वे मुख्यमंत्री और प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिले। असीम कुमार मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रहने वाले हैं और पहले पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं।
ये भी देखे: आशिम कुमार घोष बने हरियाणा के नए राज्यपाल, गजपति राजू गोवा के राज्यपाल; लद्दाख को भी मिला नया LG