चंडीगढ़, 18 मार्च 2026: हरियाणा कांग्रेस में राज्यसभा चुनाव के बाद बड़ा बवाल मचा हुआ है। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने क्रॉस वोटिंग करने वाले चार विधायकों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। इनमें नारायणगढ़ से शैली चौधरी पुनहाना से मोहम्मद इलियास हथीन से मोहम्मद इसराइल और सढौरा से रेणु बाला शामिल हैं।
बी के हरिप्रसाद ने कहा कि पार्टी ने इन विधायकों की क्रॉस वोटिंग की जानकारी डिसिप्लिनरी कमेटी को दे दी है। आज ही इन सभी को शोकॉज नोटिस जारी किया जाएगा। पार्टी इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पांच विधायकों की क्रॉस वोटिंग से पार्टी को झटका लगा था। हालांकि कांग्रेस ने एक सीट जीत ली। मंगलवार को नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी के पति और कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने पार्टी की सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे पत्र में इस्तीफे का स्पष्ट कारण नहीं बताया।
ये भी देखे: हरियाणा कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों को हिमाचल भेजा, जोड़-तोड़ की आशंका