Haryana News: मानसिक तौर से परेशान जे.बी.टी. टीचर ने किया सुसाइड

by Nishi_kashyap
जे.बी.टी. टीचर

पिहोवा,13 जुलाई, 2025: हरियाणा के पिहोवा से बड़ी दुखद घटना का मामला सामने आया है। स्याल कोटी फार्म में रहने वाले असरफ खान नाम के व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के कारण फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। ए.एस.आई. देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुँचा और शव को अपने कब्जे में लिया।

असरफ के पिता उमेद खान निवासी बालसमंद हिसार ने बताया कि उसका बेटा जे.बी.टी. टीचर है जो पिछले कई दिनों से मानसिक तौर से परेशान था। गत 2 जुलाई को वह गाँव से वापस स्याल कोटी फार्म आया था। उसकी पत्नी ने उसे बार बार फोन किए लेकिन उसने कोई फोन नहीं उठाया। जब उसकी पुत्रवधू ने पड़ोस में फोन कर पति से बात करवाने के लिए कहा तो उन्होंने देखा कि असरफ खान का शव पंखे से लटका हुआ था।

उमेद खान का कहना है की उसके बेटे ने यह कदम मानसिक परेशानी के कारण उठाया है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज़ कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़े: ढह गए आशियाने: गैस सिलेंडर फ़टने से बड़ा हादसा, सदमें में पूरा परिवार

You may also like