हरियाणा सरकार ने फौजियों के हित में लिया बड़ा फैसला

by TheUnmuteHindi
हरियाणा सरकार ने फौजियों के हित में लिया बड़ा फैसला

चंडीगढ़, 13 नवंबर- हरियाणा की नायब सरकार ने सैनिकों व पूर्व सैनिकों के लिए सस्ती आवास योजना के अलावा कई नई शुरूआत करने का ऐलान सरकार ने किया है। पूर्व सैनिकों के लिए सरकार की ओर से ‘जय जवान आवास’ योजना लागू की जाएगी। जानकारी के अनुसार सरकार ने प्रदेश के सैनिक वोट बैंक को साधने की भी पूरी प्लानिंग कर ली है। इस योजना पर जल्द काम शुरू करने के संकेत राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय ने अपने अभिभाषण में दिए हैं। हालांकि पूर्व में भी सैनिकों के लिए फ्लैट्स की योजना बनाई गई थी। लेकिन यह सिरे नहीं चढ़ पाई। इस योजना में इन्वेस्ट करने वाले फौजी अभी भी फ्लैट्स के लिए चक्कर काट रहे हैं। बाद में इस योजना को बंद भी कर दिया गया। अभी भी बड़ी संख्या में फौजियों का पैसा हाउसिंग बोर्ड के पास लटका हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अब जय जवान आवास योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। अब सरकार उन्हीं शहरों में आवास का वादा करेगी, जहां सरकार के पास जमीन उपलब्ध होगी।

You may also like