हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में किया बदलाव

by TheUnmuteHindi
Haryana government made changes in Chief Minister's office

चंडीगढ़, 28 नवंबर : हरियाणा सरकार ने अपने कार्यालय में फेर बदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले गुप्ता टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। इसी तरह हरियाणा की नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने मुख्य सचिव विवेक जोशी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक साकेत कुमार को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पहले के पद पर कार्यरत अमित कुमार अग्रवाल को अब विकास एवं पंचायत विभाग का सचिव और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। एक अन्य अशिमा बराड़ को सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। यशपाल, जो वर्तमान में शहरी स्थानीय निकाय निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, को मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

You may also like