हरियाणा: सीएम नायब सैनी ने ‘गुरुग्राम रन’ में भाग लिया, युवाओं से की अपील

by Manu
गुरुग्राम रन

गुरुग्राम, 02 जून 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में आयोजित हुई ‘गुरुग्राम रन’ में भाग लिया। गुरुग्राम रन रेस का मकसद पीएम मोदी के ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विचार को लोगों तक पहुंचाना था।

सीएम सैनी ने ‘गुरुग्राम रन’ को हरी झंडी दिखाने से पहले लीजर वैली के पार्किंग क्षेत्र में उपस्थित युवा शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ सिर्फ एक नारा नहीं है बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस समग्र सोच का प्रतीक है, जो एकता में शक्ति को मानती है।

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ प्रधानमंत्री के उसी सपने की कड़ी है, जिसे हमने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के रूप में देखा है। यह विचार देश के हर नागरिक को एक समान अवसर देता है, एक साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में चुनाव एक समय पर कराने से चुनावों पर आने वाला खर्च कई गुणा कम हो सकता है। प्रशासनिक मशीनरी का बेहतर उपयोग हो सकता है। साथ ही विकास की रफ्तार बिना रुके आगे बढ़ सकती है। सीएम सैनी ने युवाओं से इस विचार को कॉलेजों, गांवों और सोशल मीडिया पर फैलाने और लोगों तक पहुंचाने की अपील भी की।

ये भी देखे: हरियाणा: सीएम सैनी ने स्पीकर हरविंदर कल्याण की चाची के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

You may also like