हरियाणा विधानसभा सत्र: पूर्व विधायकों को ₹10,000 मेडिकल अलाउंस, 1984 दंगा पीड़ित परिवारों को नौकरी

by Manu
हरियाणा विधानसभा में विधायक रणधीर पनिहार की माता के निधन पर शोक प्रस्ताव

चंडीगढ़, 25 अगस्त 2025: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को कार्यवाही को अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले, सदन ने हरियाणा विधानसभा सदस्य (वेतन, भत्ते एवं पेंशन) संशोधन विधेयक, 2025 को पारित किया। इस विधेयक के तहत अब पूर्व विधायकों को छोटे-मोटे मेडिकल बिलों के लिए हर महीने ₹10,000 का मेडिकल अलाउंस दिया जाएगा।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में जान गंवाने वाले 121 लोगों के परिवारों को उनकी सहमति के आधार पर हरियाणा सरकार प्राथमिकता से नौकरी प्रदान करेगी। यह घोषणा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर की गई, जिसे सदन में उपस्थित सदस्यों ने सराहा।

ये भी देखे: हरियाणा में अगले छह महीने में नहीं दिखेगी टूटी सड़कें: नायब सिंह सैनी

You may also like