Harish Rai Death: KGF फेम हरीश राय का 55 की उम्र में गले के कैंसर से निधन

by Manu
हरीश राय

बेंगलुरु, 05 नवंबर 2025: कन्नड़ सिनेमा के कलाकार हरीश राय अब इस दुनिया में नहीं रहे। 55 साल की उम्र में वे गले के कैंसर से जूझते हुए बेंगलुरु के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हरीश राय ने ‘KGF’ में रॉकी के चाचा का रोल निभाया था। इससे पहले बॉलीवुड की ‘ओम शांति ओम’ में उनका डॉन रॉय का किरदार घर-घर पहुंचा था। वह सीन आज भी फैंस के दिलों में बसा है।

तमिल और कन्नड़ सिनेमा में उन्होंने दर्जनों फिल्मों में नेगेटिव शेड्स वाले रोल किए है। हरीश राय का जन्म 1969 में हुआ था। उन्होंने अपनी जिंदगी का आखिरी समय कैंसर से लड़ते हुए बिताया। हरीश ने अपने फिल्मी करियर में 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। राज बहादूर, भूगत, नन्ना कनसिना हुवे, संजू वेड्स गीता, स्वयंवर जैसी फिल्मों में काम था।

यह भी देखे: इटली के दिग्गज फैशन डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी का 91 वर्ष की उम्र में निधन, फैशन जगत में शोक

You may also like