हरिनी अमरसूर्या को श्रीलंका की प्रधानमंत्री के तौर पर किया नियुक्त

by TheUnmuteHindi
हरिनी अमरसूर्या को श्रीलंका की प्रधानमंत्री के तौर पर किया नियुक्त

नई दिल्ली, 19 नवंबर : श्रीलंका की नई प्रधानमंत्री की केरूप में हरिनी अमरसूर्या को नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार उनकी इस नियुक्ति ने न केवल श्रीलंका में बल्कि भारत और दुनिया भर में चर्चा का विषय बना दिया है। 54 वर्षीय हरिनी श्रीलंका की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं और उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए एक प्रेरणादायक यात्रा तय की है। अपनी शिक्षा और सामाजिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध, हरिनी अमरसूर्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की थी। इसके बाद, उन्होंने श्रीलंका में अकादमिक और राजनीतिक क्षेत्रों में भी अहम योगदान दिया। अब उन्हें वहां प्रधानमंत्री बनाया गया है।

You may also like