हरि सहाय सेवा दल ने गुरुपर्व मौके लगाया मैडीकल चैकअप कैंप
– 85 के करीब मरीजों का किया गया चैकअप
पटियाला : गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश दिवस को समर्पित हरि सहाय सेवा दल (रजि) पटियाला की तरफ से विशाल मैडीकल चैकअप लगाया गया, जिस में मुख्य मेहमान के तौर पर बबनदीप सिंह वालिया ( जुआइंट कमिश्नर) की तरफ से कैंप का उद्घाटन किया गया और कैंप में विशेष मेहमान के तौर पर प्रदीप सिंह बाजवा एस.एच.ओ थाना त्रिपड़ी और सुखविन्दर सिंह गिल एस. एच. ओ थाना अनाज मंडी ने हिस्सा लिया।
इस मौके कैंप में 85 मरीजों ने भाग लिया और कैंप में शुगर, तीन महीने वाली शुगर टैस्ट बिल्कुल मुफ्त किये गए। इस कैंप दौरान गुरू नानक साहिब के फलसफे पर पहरा दिया गया और जरूरतमंद लडक़ी को सिलाई मशीन भी भेंट की गई जिससे वह किरत कर सके और अपने पैरों पर खड़ी हो सके।
इस कैंप दौरान विशेष भूमिका दविन्दर टोरैंट कंपनी और हर्ष की तरफ से निभाई गई। आए हुए मेहमानों का सम्मान डा. दीप सिंह मुख्य प्रम्बधक ( हरि सहाय सेवा दल की तरफ से गुरू नानक के डैंटल केयर फैक्ट्री एरिया, उपकार नगर में गुरू नानक साहिब का मूल मंत्र भेंट करते और लोई दे कर किया गया। इस कैंप में नरिन्दर सिंह, हरमनप्रीत सिंह, मनजीत चित्रकार, राजेश शर्मा राजू, गुरिन्दर सिंह एडवोकेट, बलदेव कुमार गौरव डेयरी, शंकर कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार, मनिन्दर सिंह गोलू, सतीन्द्र सिंह सेठी और चरनजोत सिंह सेठी आदि उपस्थित थे ।
हरि सहाय सेवा दल ने गुरुपर्व मौके लगाया मैडीकल चैकअप कैंप
85 के करीब मरीजों का किया गया चैकअप
53