हरचंद सिंह बरसट ने लोक मिलनी कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याएं सुनीं

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने कहा – पंजाब सरकार द्वारा राज्य की तरक्की में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी

by TheUnmuteHindi
हरचंद सिंह बरसट ने लोक मिलनी कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याएं सुनीं

हरचंद सिंह बरसट ने लोक मिलनी कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याएं सुनीं
पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने कहा – पंजाब सरकार द्वारा राज्य की तरक्की में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी
पटियाला, 1 मार्च : पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के राज्य महासचिव स. हरचंद सिंह बरसट ने आज पटियाला आफिस में लोक मिलनी कार्यक्रम के तहत जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर विभिन्न गांवों के लोगों द्वारा स. बरसट के पास अपनी समस्याएं और मांगें रखी गईं, जिन्हें स. बरसट द्वारा जल्द से जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया गया।

इस मौके पर दर्शना देवी सरपंच गांव कुलारा, जगतार सिंह सरपंच बुजरक, चरणजीत सिंह सरपंच सहजपुर कलां, आकाशदीप सिंह सरपंच बनेरा खुर्द, आजाद टैक्सी यूनियन पंजाब के प्रधान शरणजीत सिंह कलसी, अनुराग पोल, पंजाब एसोसिऐटड स्कूल्स वैलफेयर फ्रंट के प्रधान गुरिंदरपाल सिंह ग्रेवाल, उप प्रधान मनजीत सिंह, एडवाइजर मखन सिंह, एग्जीक्यूटिव मेंबर गुरनाम सिंह, कैशियर तेज कुमार, केसर सिंह बरसट समेत अन्यों ने अपनी मांगों को स. बरसट के पास रखा। स. हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की अपनी सरकार है और पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने और राज्य की तरक्की में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाना है और लोगों को पेश आने वाली समस्याओं को पहल के आधार पर हल करना है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा शहरों और गांवों की प्रगति के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। पंजाब सरकार राज्य की प्रगति और विकास समेत सभी वर्गों की भलाई के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए बड़े स्तर पर जहां विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है, वहीं राज्य के सर्वपक्षीय विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

इस दौरान राज्य महासचिव ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में से नशे के खात्मे के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए टूर्नामेंटों के आयोजनों समेत विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे पंजाब को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के लोक मिलनी कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों के मुद्दों को हल किया जाएगा।

You may also like