मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को हरचंद सिंह बरसट ने किया सम्मानित

by TheUnmuteHindi
मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को हरचंद सिंह बरसट ने किया सम्मानित

— पटियाला सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से सरकारी महिंदरा कालेज में समारोह का आयोजन, पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने बतौर मुख्य मेहमान की शिरकत
पटियाला, 18 नवंबर : पटियाला सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सरकारी महिंद्रा कॉलेज, पटियाला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी, पंजाब के महासचिव स. हरचंद सिंह बरसट ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा अध्यापकों और शिक्षा के क्षेत्र में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और पटियाला सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समाज की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई।
इस दौरान स. हरचंद सिंह बरसट ने सरकारी महिंद्रा कॉलेज में बिताए अपने विद्यार्थी जीवन को याद किया और विद्यार्थियों को अपने जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए वचनबद्ध है। जिसके चलते पंजाब सरकार द्वारा पारदर्शी ढंग से करीब 45 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां, मोहल्ला क्लीनिक, लंबे समय से बंद पड़े सूए चालू करवाना, 600 यूनिट मुफ्त बिजली, सडक़ सुरक्षा फोर्स, स्कूल ऑफ एमिनेंस, महिलाओं को मुफ्त बस सफर समेत पंजाब में नई इंडस्ट्री लगाने के लिए भी सार्थक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब के नौजवानों को खेलों की ओर उत्साहित करने के लिए पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा ऑफ सीजन के दौरान मंडियों के खाली पड़े कवर शेडों को खेलों की ट्रेनिंग देने के लिए इंडोर स्टेडियम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। रामपुरा फूल में स्केटिंग, सुल्तानपुर लोधी और मलोट में बास्केटबॉल और श्री मुक्तसर साहिब में बैडमिंटन की ट्रेनिंग दी जा रही है। जल्द ही पंजाब की अन्य मंडियों में भी इसी तरह ऑफ सीजन के दौरान इंडोर खेलों की ट्रेनिंग शुरू कर दी जाएगी।
स. बरसट ने बताया कि इसके साथ ही मंडियों के कवर शेडों को विवाह-शादियों या सामाजिक कार्यों के लिए किराए पर भी मुहैया करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में स्थित किसान भवन की रैनोवेशन करवाई गई। वहां के स्टाफ मेंबर्स को ट्रेनिंग दिलवाई गई। उन्होंने बताया कि किसान भवन में पार्टी आदि कार्यक्रमों के लिये बड़े हाल हैं और इसके अलावा किट्टी पार्टी समेत छोटे कार्यक्रमों के लिये जेहलम हाल भी बनाया गया है, जिसमें एल.ई.डी. टीवी, म्यूजिक और लाइट सिस्टम भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि किसान भवन से एक साल में करीब 4 करोड़ 13 लाख रुपये की आमदनी हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले दो सालों में मेरे द्वारा पूरे पंजाब की मंडियों में सभी मुलाजिमों को 5-5 पौधे हर सीजन में लगाने की अपील की गई और करीब डेढ़ लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने सभी से अपने आसपास 5-5 पौधे लगाने की अपील की और समाज भलाई के कार्यों में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स. मनजीत सिंह नारंग रिटायर्ड आईएएस, सोसायटी प्रधान विजय गोयल, जनरल सेक्रेटरी डॉ. पुरुषोत्तम गोयल, वित्त सचिव कमल गोयल समेत अन्य शख्सियतें मौजूद रहीं।

You may also like