हापुड़, 20 दिसंबर 2025: यूपीएसआईडीसी के खिचरा औद्योगिक क्षेत्र में खेकड़ा कास्टिंग्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। क्रेन का हुक टूटकर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई।
मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी कुर्बान (28) के रूप में हुई। वह फैक्टरी में मजदूरी करता था। सुबह काम के दौरान क्रेन का हुक टूट गया। करीब 30 फीट ऊंचाई से हुक और उसमें टंगा सामान कुर्बान के सिर पर गिरा। गंभीर चोट से मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद अन्य मजदूर और कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने हंगामा किया। आरोप लगाया कि सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जाते। पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। मैनेजमेंट पर लापरवाही का इल्जाम लगाया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच शुरू की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फैक्टरी में स्क्रैप गलाने का काम होता है। हादसे के सही कारणों की छानबीन हो रही है।
ये भी देखे: Haryana News: बारिश में फिसला पैर, छत से गिरकर 18 वर्षीय युवती की मौत