ओडिशा में हुए हादसे मेें आधा दर्जन लोगों की हुई मौत
नई दिल्ली, 2 नवम्बर : ओडिशा में हुए एक दर्दनाक हादसे के कारण आधा दर्जन लोगों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना हेमगिरि पुलिस थाने के अंतर्गत गायकनापाली इलाके के पास हुई। यात्रियों को ले जा रही एक वैन ट्रक से टकरा गई थी। उन्होंने बताया, ‘‘कीर्तन समूह के छह सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। ऐसा संदेह है कि इलाके में धुंध के कारण यह दुर्घटना हुई। ‘कीर्तन’ पार्टी दिवाली के अवसर पर एक कार्यक्रम के लिए चक्कपलाई गांव गई थी और कार्यक्रम केबाद अपने गांव लौट रही थी।अधिकारी ने बताया कि ये लोग सुंदरगढ़ जिले के कंडागोडा और समरपिंडा गांव से थे। उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
ओडिशा में हुए हादसे मेें आधा दर्जन लोगों की हुई मौत
107
previous post