पटियाला संगीत समारोह का भव्य समापन, पटियाला घराने के पुनरुद्धार की शुरुआत: फुरकान खान

शहरप्रेमियों का संगीत प्रेम काबिलेतारीफ -फुरकान

by TheUnmuteHindi
पटियाला संगीत समारोह का भव्य समापन, पटियाला घराने के पुनरुद्धार की शुरुआत: फुरकान खान

पटियाला संगीत समारोह का भव्य समापन, पटियाला घराने के पुनरुद्धार की शुरुआत: फुरकान खान

शहरप्रेमियों का संगीत प्रेम काबिलेतारीफ -फुरकान

देश भर से प्रतिष्ठित कलाकारों ने तृप्त किये पटियाला के संगीत प्रेमी : विदुषी अनुपमा भागवत , रोन्किनी गुप्ता , पंडित उदय कुमार मलिक , बांसुरी वादक पंडित राजेंद्र प्रसन्ना , डॉ अलंकार सिंह , गुंजन चन्ना , शांतनु भट्टाचार्य , तन्मय दावाचके ने दी शानदार प्रस्तुति

पटियाला, 23 दिसंबर –पटियाला संगीत समारोह का समापन एक भव्य और यादगार कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें देशभर के संगीत प्रेमियों और कलाकारों ने भाग लिया। इस समारोह ने न केवल भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपराओं को सम्मानित किया, बल्कि पटियाला घराने की प्रतिष्ठा और महत्ता को एक बार फिर से पुनर्जीवित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए।
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए संगीतज्ञ और आयोजक फुरकान खान ने कहा, “यह समारोह सिर्फ एक आयोजन नहीं है, बल्कि पटियाला घराने की समृद्ध परंपरा को नए युग में पुनर्जीवित करने का संकल्प है। हमने इस मंच के जरिए युवा कलाकारों और श्रोताओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत से जोड़ने का प्रयास किया है।”
समारोह में पटियाला घराने के अद्वितीय गायन शैली को प्रस्तुत करने वाले कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान शास्त्रीय गायन, ठुमरी, दादरा, और गज़ल की खूबसूरत प्रस्तुतियों ने इस ऐतिहासिक घराने की विशिष्टता को पुनः जीवंत किया।
फुरकान खान ने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब की धरोहर शास्त्रीय संगीत विशेषतया पटियाला घराने का पुनरुद्धार समय की मांग है। उन्होंने कहा, “पटियाला घराना भारतीय संगीत का एक अमूल्य रत्न है। इसके संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए हम निरंतर काम करेंगे और इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।” इस समारोह ने न केवल पटियाला घराने के गौरव को पुनर्जीवित किया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को इस सांस्कृतिक धरोहर से प्रेरणा लेने का अवसर भी प्रदान किया। उन्होंने सामरोह की भव्य सफलता के लिए सभी का धन्यवाद किया

You may also like