एस. डी. एस. ई. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के “शताब्दी वर्ष समारोह” का हुआ भव्य आयोजन
पटियाला : पटियाला जिले के ऐतिहासिक एस.डी.एस.ई. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर श्री हेमंत गुप्ता पूर्व न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट एवं वर्तमान अध्यक्ष, भारत अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र मुख्य अतिथि रहे और एडीशनल सैशन जज सुरेश सिंगला एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया । माननीय श्री अरुण पाली, न्यायाधीश पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट अपनी अधिकतम वयस्तता के कारण कार्यक्रम में नहीं पधार सके। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने समूह गान, राजस्थानी, हरियाणवी, लावणी नृत्य, भांगड़ा एवं गिद्दा जैसी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया । शताब्दी वर्ष के अंतर्गत वर्ष के दौरान विभिन्न अंतर स्कूल प्रतियोगिताएं करवाई गईं जिनमें रंगोली, मेहंदी, समूह गान, भाषण, शब्द गायन , रामायण आधारित ज्ञान परीक्षा एवं इंटर स्कूल भजन गायन एवं गीता जी के श्लोक गायन आदि प्रतियोगिताएं शामिल हैं ।
मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के माननीय पूर्व न्यायाधीश श्री हेमंत गुप्ता जी ने कहा कि एस. डी. एस. ई. सीनियर सेकेंडरी स्कूल नए आयामों को छूता रहा है तथा इसके विद्यार्थी देश-विदेश में ऊंचे पदों पर विराजमान हैं और इस सब के लिए स्कूल प्रबंधन समिति एवं स्कूल स्टाफ बधाई के पात्र हैं । इस अवसर पर प्रधान लाल चन्द जिन्दल ने बताया कि महामना मदन मोहन मालवीय जी द्वारा दिखाए गए सत्य सनातन धर्म के मूल्यों को इंग्लिश तथा संस्कृत भाषा के साथ तालमेल बिठाते हुए जन-जन तक पहुंचाने के लिए 1924 ईस्वी में बैसाखी के दिन श्री सनातन धर्म सभा द्वारा पटियाला शहर के बिल्कुल मध्य में इस सनातन धर्म संस्कृत इंग्लिश हाई स्कूल की स्थापना की गई ।
श्री सनातन धर्म सभा के वरिष्ठ उप प्रधान विजय मोहन गुप्ता और महामंत्री अनिल गुप्ता ने बताया कि 1924 से 2024 तक के अपने 100 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास में पटियाला और देश के अनगिनत लोगों ने इस ऐतिहासिक विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाले महानुभाव राजनीतिक, प्रशासनिक, न्यायिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में उच्च पदों पर रहते आए हैं। जिन महानुभावों में श्री जगन्नाथ कौशल – पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस आर. एस. सरकारिया – सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और सरकारिया कमीशन के अध्यक्ष, जस्टिस ए. डी. कौशल, जस्टिस अशोक भान, श्री बीरबल नाथ आई.पी.एस., पंजाब प्रदेश के प्रथम डी.जी.पी., डॉ. नवरत्न कपूर- साहित्य शिरोमणि पंजाब, श्री महेंद्र प्रताप पांडव -पूर्व सचिव बी.सी.सी.आई., न्यायमूर्ति एम. एल. अग्निहोत्री, न्यायमूर्ति जवाहरलाल गुप्ता, न्यायमूर्ति के.पी. भंडारी, प्रो. राम मूर्ति गोयल -पूर्व वाइस चांसलर पंजाबी यूनिवर्सिटी, श्री इंद्रजीत महाजन, श्री सुरेश गर्ग, प्रमुख उद्योगपति, श्री जिवतेश सिंह मैंनी- प्रिंसिपल सेक्रेट्री मुख्यमंत्री पंजाब, श्री जगजीत पुरी डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी मुख्यमंत्री पंजाब, श्री एल.डी. खन्ना, डी. जी. एम., स्टेट बैंक ऑफ़ पटियाला, दीवान के. एस. पुरी आदि के नाम प्रमुख है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल रिपुदमन सिंह ने विद्यालय की उपलब्धियां बताते हुए वार्षिक रिपोर्ट पेश की और उचित मार्गदर्शन के लिए स्कूल की प्रबंधन समिति का धन्यवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने पिछले 100 वर्षों में विद्यालय के मुख्याध्यापकों एवं प्रिंसिपलों का भी स्मरण किया जिनमें स्वर्गीय सर्वश्री उमराव बहादुर, लाला गोरा लाल, नंद किशोर मोहन, शांति स्वरूप गोयल एवं श्री नरेश कुमार जैन का नाम उल्लेखनीय है जोकि आजकल स्कूल के मैनेजर हैं । कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजेन्दर कुमार, पवन जिंदल, राकेश गुप्ता, मैनेजर नरेश कुमार जैन, मृगेंद्र मोहन स्याल, धीरज अग्रवाल, मुकेश पुरी, दक्ष खन्ना, राज जोशी, आर. आर. गुप्ता, त्रिभुवन गुप्ता, पंजाब केसरी ग्रुप से मैडम सतिन्दर कौर वालिया, राजेश पंजोला तथा अन्य सदस्यगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
एस. डी. एस. ई. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के “शताब्दी वर्ष समारोह” का हुआ भव्य आयोजन
63