दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताया दुख

by TheUnmuteHindi
दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताया दुख

नई दिल्ली, 10 अक्तूबर : दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर अत्यंत दु:ख व्यक्त करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि उनके निधन की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा रतन टाटा का व्यक्तित्व और उनका निस्वार्थ समाज सेवा का दृष्टिकोण सदैव अविस्मरणीय रहेगा। रतन टाटा ने उद्योग, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्रों में अपने दूरदर्शी और निस्वार्थ योगदान से देश को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व के कारण भारत ने न केवल व्यापारिक और उद्योग जगत में, बल्कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी विश्वस्तरीय पहचान बनाई। उनके जाने से उद्योग जगत को बहुत बड़ा घाटा पड़ा है।

You may also like