राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने किया डोकलाम का दौरा

पौधा लगाकर की हालातों पर विचार चर्चा

by TheUnmuteHindi
राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने किया डोकलाम का दौरा

राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने किया डोकलाम का दौरा
पौधा लगाकर की हालातों पर विचार चर्चा
नई दिल्ली, 4 जनवरी : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज अचानक डोकलाम का दौरा करके जहां वहां के हालातों का जायजा लिया वहीं जवानों से बातचीत भी की। बता दें कि राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले ओपी माथुर ने डोकलाम में एक ओक का पेड़ लगाया। उन्होंने पंचायत सदस्यों और स्थानीय लोगों के साथ विकास और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा भी की। डोकलाम पहुंचने पर राज्यपाल का स्वागत 17वीं माउंटेन डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल एमएस राठौर ने किया। राज्यपाल ने सेना के जवानों से बातचीत करते हुए उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए सैनिकों की अथक प्रतिबद्धता के प्रति आभार व्यक्त किया।
बेहद रणनीतिक इलाका है डोकलाम
बता दें कि, 15,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित डोकलाम 2017 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए संघर्ष के बाद सुर्खियों में आया था। यह भारत के लिए बेहद ही रणनीतिक इलाका माना जाता है। राजभवन की ओर से देर रात जारी बयान के अनुसार, शुक्रवार को यात्रा के दौरान राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के साथ राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा भी थे। राज्यपाल की यात्रा 8वें मील जेएन रोड पर गर्मजोशी से स्वागत के साथ शुरू हुई, जहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ क्योंगनोसला ग्राम पंचायत के सदस्यों, वन विभाग और सिक्किम पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करके बातचीत भी की।

You may also like