India Pakistan War News: भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए ऐलान किया है कि भविष्य में किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध (एक्ट ऑफ वॉर) माना जाएगा और उसी के अनुसार जवाबी कार्रवाई की जाएगी।
भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। और सरकार का अब ये आतंकवाद पर एक्ट ऑफ वॉर का कड़ा फैसला आया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से बौखलाया पाकिस्तान बुधवार (7 मई 2025) रात से लगातार भारत पर ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहा है। भारतीय सेना ने इन हमलों को नाकाम करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय और भारतीय सेना ने शुक्रवार (9 मई 2025) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि पाकिस्तान ने लेह से सरक्रीक तक 36 जगहों पर 300-400 तुर्की निर्मित ड्रोनों से हमले की कोशिश की, जिन्हें भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया।
भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के चार प्रमुख एयरबेस—नूर खान (रावलपिंडी), मुरिद (चकवाल), रफीकी (शोरकोट), और एक अन्य—को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इसके अलावा, सियालकोट के लूनी और नीलम घाटी में आतंकी लॉन्च पैड्स और सैन्य चौकियों को भी नष्ट किया गया। बीएसएफ ने अखनूर के सामने लूनी में एक आतंकी ठिकाने को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
ये भी देखे: कश्मीर से गुजरात तक 26 जगहों पर पाकिस्तान ने किए हमले, फिरोजपुर में एक परिवार घायल