Gopalganj Encounter: पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कुख्यात अपराधी को लगी गोली

by Manu
पुलिस मुठभेड़

गोपालगंज, 26 जुलाई 2025: Gopalganj Encounter News: बिहार के गोपालगंज जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी अजय नट को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। अजय नट, जिस पर 25,000 रुपये का इनाम था और बिहार व उत्तर प्रदेश में 30 से ज्यादा आपराधिक मामलों में वांछित था, को हाल ही में गोरखपुर से पकड़ा गया था।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह उसे जिगनाढाला इलाके में ले जाया जा रहा था, तभी उसने अपने कपड़ों में छिपाई पिस्तौल से पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने नियंत्रित गोलीबारी की, जिसमें अजय नट (Gopalganj Encounter) के पैर में दो गोलियां लगीं। उसे तुरंत काबू कर लिया गया और इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि अजय नट नट गिरोह का सक्रिय सदस्य है और उस पर लूट, छिनतई और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों के 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद मौके से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम अब नट के बाकी साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

ये भी देखे: गोपाल खेमका हत्याकांड में गांधी मैदान के थानेदार सस्पेंड, लापरवाही का आरोप

You may also like