RCB के लिए अच्छी खबर, जोश हेजलवुड की होगी वापसी, आज SRH से मैच

by Manu
जोश हेजलवुड RCB

लखनऊ, 23 मई 2025: IPL 2025 में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) से होगा। इस मैच को मौसम को देखते हुए लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सिफ्ट किया गया है। आईपीएल अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सभी चार क्वालीफाइंग टीमें पहले ही मिल चुकी है, अब रेस सिफ्ट टॉप 2 जगह के लिए बची हुई है। प्लेऑफ शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए अच्छी खबर है। स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड प्लेऑफ मैच के लिए भारत लौट रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक यह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज आईपीएल प्लेऑफ मैचों के लिए आने को तैयार है। आरसीबी पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। उसके 12 मैचों में 17 अंक हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

आईपीएल 2025 में जोश हेजलवुड की शानदार गेंदबाजी

भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण आईपीएल कुछ दिनों के लिए स्थगित होने से पहले हेजलवुड आरसीबी के आखिरी मैच में नहीं खेल पाए थे। क्योंकि उसके कंधे में चोट थी। आईपीएल स्थगित होने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया लौट आए और ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रशिक्षण में शामिल हो गए। कंगारू टीम इस समय विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारी में जुटी हुई है। जोश हेजलवुड ने इस आईपीएल में 10 मैच खेले हैं और 17.27 की औसत से 18 विकेट लिए हैं। उनके आने से आरसीबी को और भी मजबूती मिलेगी।

ये भी देखे: MI vs CSK: रोहित और सूर्या का कमाल, मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से हराया

You may also like