बेंगलुरु, 03 मार्च 2026: IPL 2026 के शुरू होने में अब बस कुछ दिन बाकी हैं और RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट की वापसी हो रही है। पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल बाद पहला IPL खिताब जीता था लेकिन जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद स्टेडियम में कोई बड़ा मैच नहीं हुआ।
अब कर्नाटक सरकार और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने स्टेडियम में मैचों की मेजबानी को मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स और आरसीबी की पुष्टि के अनुसार आईपीएल 2026 का ओपनिंग सेरेमनी इसी ऐतिहासिक मैदान पर होगा। चूंकि आरसीबी पिछले सीजन की चैंपियन है इसलिए सीजन का पहला मुकाबला भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आरसीबी अपनी सात घरेलू मैचों में से पांच चिन्नास्वामी में खेलेगी जबकि बाकी दो मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। इस साल आईपीएल के प्लेऑफ और फाइनल भी बेंगलुरु में ही होंगे जिससे शहर टूर्नामेंट का केंद्र बनेगा।
आरसीबी फ्रेंचाइजी ने कर्नाटक सरकार KSCA और कर्नाटक पुलिस को उनके निरंतर सहयोग गाइडेंस और सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया है। फ्रेंचाइजी ने कहा कि सुरक्षा उपायों इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और सभी की मिलकर की गई कोशिशों से यह संभव हुआ है कि डिफेंडिंग चैंपियन अपने ज्यादातर घरेलू मैच होम ग्राउंड पर खेल सके।
ये भी देखे: बेंगलुरु भगदड़ पर बोला ट्रिब्यूनल, भगदड़ के लिए पुलिस नहीं RCB जिम्मेदार