Gold Price: सोने की कीमतों में आई उछाल, जानें हर शहरों मे आज का भाव

by Manu
सोना का भाव

Gold Price in India: सोने की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिल रही है। पांच दिनों की गिरावट के बाद पिछले दो दिनों से इसमें लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। बुधवार के मुकाबले सोना सिर्फ 10 रुपये महंगा हुआ है और ज्यादातर इलाकों में 90,400 रुपये से ऊपर के भाव पर बिक रहा है। जबकि चांदी 92,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है, जो पिछले दिन के मुकाबले 100 रुपये की कमी दर्शाती है।

22 कैरेट सोने की नई कीमत दिल्ली में 83,060 रुपये, चेन्नई में 82,910 रुपये, मुंबई में 82,910 रुपये, कोलकाता में 83,060 रुपये और बेंगलुरु में 82,910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। जबकि गुरुवार को 24 कैरेट सोने का नया भाव दिल्ली में 90,600 रुपये, चेन्नई में 90,450 रुपये, मुंबई में 90,450 रुपये, कोलकाता में 90,450 रुपये और बेंगलुरु में 90,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए टैरिफ और अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव के कारण पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। हालांकि, एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आने लगी है। इसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3163 डॉलर प्रति 10 ग्राम से गिरकर 3100 डॉलर प्रति ग्राम हो गई। भारत में सोने की प्रतिदिन बदलती कीमत के पीछे मुख्य कारक कर, आयात शुल्क, वैश्विक दरें और अन्य कारक हैं।

ये भी देखे: Most Selling Car in India: भारत में नंबर-1 बनी ये कार, कीमत सिर्फ 6 लाख से होती है शुरू

You may also like